चीन ने अपने 7वें युद्धपोत को नौसेना के सुपुर्द कर दिया है। इसको पहली बार आम लोगों के सामने लाया गया। चीन का ये नया युद्धपोत एक मिसाइल डिस्ट्रायर है। इसका नाम Zunyi है और ये 055 टाइप का डिस्ट्रायर है। इससे पहले चीन ने इस क्लाaस के पहले डिस्ट्रायर को जनवरी 2020 में लान्च किया था जिसका नाम Nanchang था। इसके बाद से चीन Lhasa, Anshan, Wuxi, Dalian और Yan’an को नौसेना को सौंप चुका है। चीन के विश्लेषकों का मानना है कि ये ताकतवर युद्धपोत इसी वर्ष किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। ये युद्धपोत 35 नाट की रफ्तार से करीब 5 हजार नाटिकल माइल्स की दूरी तय कर सकता है।
इस 10 हजार टन वजनी युद्धपोत को देखने के लिए चीन के Guizhou प्रांत के Zunyi शहर में लोगों का तांता लगा हुआ था। जानकारों का ये भी कहना है कि ये युद्धपोत 2023 के अंत तक विभिन्न क्षमताओं से युक्त हो जाएगा। चीन के विशेषज्ञ इसको दुनिया का बेहतरीन और अत्याधुनिक युद्धपोत बता रहे हैं। इनका मानना है कि इसके नौसेना में शामिल होने से चीन की नौसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। चीन जल्द ही इस क्लास के अपने 8वें मिसाइल डिस्ट्रायर को लान्च करेगा।
ये युद्धपोत कई तरह के सेंसर से युक्त है। इसके अलावा ये सबमरीन का पता लगाने और उसके हमलों का जवाब देने के लिए भी पूरी से तैयार है। अमेरिका की भाषा में इस तरह के युद्धपोत को क्रूजर कहा जाता है। इस तरह के युद्धपोत कई तरह के मिशन के लिए उपयोगी होते हैं। साथ ही इस तरह के युद्धपोतों से देश की सामरिक शक्ति में इजाफा भी होता है। चीन ने इस टाइप के युद्धपोत बनाने की शुरुआत 1960 के दशक में की थी। उस वक्त इसका कोड नेम 055 दिया गया था। चीन के इस नए युद्धपोत को स्टिल्थ शिप बताया जा रहा है। स्टिल्थ शिप का अर्थ होता है जो दुश्मन को युद्धपोतों और सबमरीन से खुद को बचाकर या छिपकर रखने की काबलियत से युक्त हो। माना जाता है कि इस टाइप के युद्धपोत कई तरह की जमीन से हवा में मार करने वाली और बैलेस्टिक मिसाइलों से अपनी रक्षा करने जैसी प्रणालियों से युक्त होते हैं।

Comments
Post a Comment