Start Treaty: रूस का हटना खतरे की घंटी

 

रूस यूक्रेन युद्ध को एक वर्ष पूरा होने के तुरंत बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जिस स्टार्ट संधि को निलंबित करने की घोषणा की है उसने न सिर्फ अमेरिका की बल्कि दूसरे देशों की भी चिंता बढ़ा दी है। 2011 में हुई इस संधि को दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों की संख्या सीमित करने, बैलेस्टिक मिसाइलों की तैनाती और परमाणु हथियारों की जानकारी और इनकी जांच का अधिकार देती है। इस संधि को निलंबित कर रूस ने यह साफ कर दिया है कि वो अपने परमाणु जखीरे को अब दोबारा बढ़ाना चाहता है। आपको बता दें कि विश्व में सबसे अधिक परमाणु हथियार करीब 6 हजार रूस के ही पास हैं। इसके बाद अमेरिका करीब साढ़े पांच हजार परमाणु हथियारों के साथ दूसरे नंबर पर आता है। रूस का कहना है कि अमेरिका अपने परमाणु हथियारों को बढ़ा रहा है और उसकी जानकारी मुहैया नहीं करवाता है। इसलिए वह भी अब नहीं रुकने वाला है। 

गौरतलब है कि स्टार्ट संधि को तीन बार पांच-पांच वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। पहली बार इसको 2016 में, दूसरी बार 2021 में इसकी समय सीमा को बढ़ाया गया था। फिलहाल ये संधि 2026 तक अमल में है। रूस की मानें तो वह केवल 2026 तक ही इस संधि के अंतर्गत बंधा रहेगा। यूक्रेन युद्ध के दूसरे वर्ष में प्रवेश करने और रूस की तरफ से इस संधि से अलग होने की घोषणा से माना जा रहा है कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला भी कर सकता है। इस बीच दोनेत्स्क के बाखमुत में दोनों सेनाओं के बीच जबरदस्त जंग जारी है। यूक्रेन का कहना है कि वह जल्द ही यहां पर अपना पूरा नियंत्रण पा लेगा। कीव की तरफ से इस युद्ध के एक वर्ष पूरा होने के बाद जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उनके मुताबिक :-

रूस ने एक वर्ष के दौरान दागीं 5 हजार मिसाइलें और की साढ़े तीन हजार बार एयर स्ट्राइक
यूक्रेन का दावा, उसकी सेना ने 24 फरवरी 2022 से 27 फरवरी 2023 के दौरान 148,690 रूसी जवानों को किया ढेर।
एक वर्ष के दौरान 1800 से अधिक यूक्रेनी युद्धबंदी हुए रिहा। 
यूएन चीफ ने कहा, रूस ने मानवता को किया सबसे अधिक शर्मसार।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर दिया यूक्रेन को हर संभव मदद का भरोसा।
अमेरिका, चीन समेत विश्व के 150 देश कर सकते हैं युद्ध पर चर्चा।
यूक्रेन ने कहा, जल्द ही मारियापोल रूस की सेना से हो जाएगा पूरी तरह मुक्त।
युद्ध के दौरान चीन और रूस के करीब आने की आहट, यूक्रेनी राष्ट्रपति जा सकते हैं चीन।

Comments